सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व के महाद्वीप || Continents of the World||

दोस्तों आपका हमारे ब्लॉग Study Material में स्वागत है, इस ब्लॉग में आप विश्व में महाद्वीपो के बारे में पूरी डिटेल से जानेंगे और सभी कम्पटीशन के एग्जाम में इससे क्वेश्चन पूछे जाते है इसलिए एग्जाम की दृस्टि से इसको बहुत ही सरल शब्दो में बनाया गया है।अगर पोस्ट लाभदायक लगे तो अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें।

सबसे पहले जानेंगे महाद्वीप क्या होता है आइये जानते है ?

महाद्वीप क्या होता है?

विश्व के महाद्वीपों के बारे में

महाद्वीप एक विस्तृत जमीन का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। महाद्वीप को व्यक्त करने के कोई स्पष्ट मापदण्ड नहीं है। अलग-अलग सभ्यताओं और वैज्ञानिकों नें महाद्वीप की अलग परिभाषा दी है। पर आम राय यह है कि एक महाद्वीप धरती का बहुत बड़ा विस्तृत क्षेत्र होता है जिसकी सीमाएं स्पष्ट पहचानी जा सके. पृथ्वी के जो 7 सबसे बड़े ठोस सतह के ट्कड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है।


 विश्व में 7 महाद्वीप है जिनके नाम इस प्रकार है।


एशिया महाद्वीप

 अफ्रीका महाद्वीप

 उत्तरी अमेरिका

 दक्षिणी अमेरिका

अंटार्कटिक

 यूरोप

 ऑस्ट्रेलिया ( ओसियांन )


एशिया महाद्वीप

एशिया महाद्वीप


एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में सबसे बड़ा महाद्वीप है और सारे धर्मों की जन्मभूमि है। प्राचीन सभ्यताएं एशिया महाद्वीप के नदियों के किनारे विकसित हुई हैं, इसी कारण इन नदियों को सभ्यता का पालना कहा जाता है। एशिया महाद्वीप से संबंधित कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं।


  • विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया के पास है।
  • यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर फैला हुआ है।
  • एशिया महाद्वीप चावल, जूट,कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में पहले स्थान पर है।
  • सबसे बड़ा देश -चीन
  • सबसे छोटा देश -मालदीव
  • सबसे लंबी नदी - यांगटीसीक्यांग
  • सबसे ऊंचा पर्वत -माउंट एवरेस्ट( 8850 मीटर )
  • सबसे बड़ी झील - कैस्पियन सागर
  • एशिया आकार और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से ही सबसे बड़ा महाद्वीप है जो उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालांकि इन दोनों महाद्वीपों के बीच कोई सर्वमान्य सीमा निर्धारित नहीं है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है।
  • एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर अंध सागर आर्कटिक महासागर प्रशांत महासागर और हिंद महासागर से घिरा हुआ है।
  • एशिया को 48 देशों में विभाजित किया गया है।


अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका महाद्वीप


 अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है वहां पर लगभग सारी प्राचीनतम नवीनतम संस्कृतिया मिल जाती हैं। अफ्रीका महाद्वीप से संबंधित पुस्तक नीचे दिए गए हैं।


  •  विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 20.2 % भाग पर अफ्रीका महाद्वीप फैला हुआ है।
  •  यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत्त कर्क वृत्त और मकर वृत्त गुजरते हैं।
  •  यहां के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं है।
  •  एशिया का 1/3 भाग मरुस्थल है।
  •  यहां केवल 10% भूमि कृषि योग्य है।
  •  हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है
  •  सबसे बड़ा देश - अल्जीरिया 
  •  सबसे छोटा देश - मेओटी
  •  सबसे लंबा नदी - नील नदी
  •  सबसे ऊंचा पर्वत शिखर - किलिमंजारो (5895 )मीटर
  •  सबसे बड़ी झील - विक्टोरिया
  •  विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किंबरले इसी महाद्वीप में है।
  •  विश्व की सबसे लंबी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
  •  सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी जायरे (कांगो)
  •  कांगो नदी विश्वत रेखा को दो जगह से काटती है।
  •  यहां के कांगो का पूर्व नाम जायरे था। इस पर बेल्जियम का शासन था।
  •  यहां के देश नाइजीरिया को तेल ताड़का देश भी कहा जाता है।



इसे भी पढ़े......

26 August का इतिहास

22 August का इतिहास

21 August का इतिहास



उत्तरी अमेरिका

उत्तरी अमेरिका

  • उत्तरी अमेरिका ( North America ) विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप हैं जिसका क्षेत्रफल 2,42,55,000 वर्ग किमी. हैं।
  •  उत्तरी अमेरिका ( Uttari America ) की खोज 1492 ई. में कोलम्बस द्वारा की गई थी जिसकी वजह से इसे नई दुनिया ( New World ) कहा जाता हैं।
  •  उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरेबियन सागरीय क्षेत्र में कुल 29 देश हैं।
  •  उत्तरी अमेरिका का नाम “अमेरिगो वेसपुस्सी” नामक साहसी यात्री के नाम पर ‘अमेरिका’ पड़ा।
  •  पनामा नहर उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती हैं जिसके कारण अन्ध और प्रशांत महासागरों के बीच जहाज़ों का यातायात सुगम हो गया हैं।
  • उत्तरी अमेरिका का उच्चतम शिखर माउंट मैकिन्ले | Mount McKinley (6194 मी.) अलास्का में हैं।
  •  उत्तरी अमेरिका महादेश में ‘रेड इन्डियन’ और ‘नीग्रो’ नामक प्रमुख जनजातियाँ निवास करती हैं।
  •  उत्तरी अमेरिका का मैक्सिको ( Mexico )विश्व में सार्वधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश हैं।
  •  जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर ‘Mexico City ( मैक्सिको सिटी )’ हैं।
  •  विश्व का सबसे बड़ा बंदरगाह न्यूयार्क (New York) हैं।

इसे भी पढ़े..


दक्षिणी अमेरिका

दक्षिणी अमेरिका

  •  इस महाद्वीप में, वेनेजुएला में कैरो नदी पर स्थित ‘एंजिल’ नामक झरना विश्व का सबसे ऊँचा झरना हैं।
  •  दक्षिणी अमेरिका में चिली-अर्जेंटीना सीमा पर विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी ओजेस डेल सलाडो (6868 मी.) एण्डीज पर्वतमाला में स्थित हैं।
  •  दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक कॉफ़ी उत्पादित करने वाला देश हैं।
  •  दक्षिणी अमेरिका का ब्राजील विश्व में सार्वधिक सोयाबीन उत्पादक देश हैं. इसका दूसरा स्थान हैं।
  •  दक्षिण अमेरिका के वनों से रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएँ प्राप्त होती हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को ‘पम्पास’ कहते हैं।
  •  ब्राजील का सान्टोस बंदरगाह कॉफ़ी बंदरगाह के नाम से जाना जाता हैं।
  •  दक्षिणी अमेरिका का सार्वधिक मछली पकड़ने वाला देश पेरू हैं।
  •  पम्पास को अर्जेन्टीना का हृदय कहते हैं।
  •  चुकीकामाता ताँबा खान दक्षिण अमेरिका के एण्डीज पर्वत पर 3000 मी. की ऊँचाई पर हैं।
  •  एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी ‘एकांकागुआ’ (6960 मी. उंचाई) हैं।
  • एण्डीज विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक नगरीकृत देश उरुग्वे हैं।

इसे भी पढ़े...


यूरोप

यूरोप


  •  यूराल और काकेशश पर्वत एशिया महाद्वीप को यूरोप से पृथक करता है
  • यूरोप (Europe) महाद्वीप में 46 देश है।
  •  यह विश्व का सबसे नगरीकृत महाद्वीप है।
  •  यूरोप (Europe) को प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप भी कहा जाता है।
  •  यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया को छोडकर अन्य सभी महाद्वीपों से छोटा है।
  •  यूरोप महाद्वीप (Europe)उत्तर में उत्तरी ध्रुव सागर ,दक्षिण में भूमध्य सागर एवं काला सागर तथा पश्चिम में अंध महासागर से घिरा है।
  •  यूरोप (Europe) का सर्वोच्च शिखर एलबुर्ज (5642 मीटर) रूस में स्थित है। 
  • आल्पस की सबसे ऊँची छोटी माउंट ब्लैक फ्रांस में है।
  •  यूरोप (Europe) की सबसे लम्बी नदी वोल्गा नदी (3687 किमी ) है।इसे डॉन नदी में मिला दिया गया है।इससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज महाद्वीप के भीतरी भागो में जाने लगे है।
  •  यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर लन्दन है जो टेम्स नदी के तट पर बसा है
  • फ्रांस की राजधानी पेरिस है जो सीन नदी के तट पर बसा है।
  •  यह विश्व का सुंदर नगर माना जाता है इसे फैशन की नगरी भी माना जाता है।

 इसे भी पढ़े...


ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया


  • ‘ऑस्ट्रेलिया’ (Australia) शब्द की उत्पत्ति लैटिन शब्द ‘ऑस्ट्रलिज़’ (Australis) से हुई है, जिसका अर्थ है – दक्षिणी (Southern)।
  •  ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है, जो एक साथ एक महाद्वीप, द्वीप और राष्ट्र है।
  •  ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है और सबसे बड़ा द्वीप है।
  •  ऑस्ट्रेलिया का दो तिहाई हिस्सा पठारी है, जिसे ‘वेस्टर्न पठार’ कहा जाता है।यहाँ अत्यंत कम वर्षा होती है।
  •  ऑस्ट्रेलिया का पूर्वी हिस्सा केप यार्क से तस्मानिया द्वीप तक उच्च भूमि की श्रृंखला से ढका है, जो ‘ग्रेट डिविज़निंग रेंज’ के नाम से जाना जाता है।
  •  ऑस्ट्रेलिया के मूल-निवासी अंग्रेजों के आने के लगभग 65,000 वर्ष पहले से यहाँ निवास कर रहे थे।
  •  26 जनवरी 1788 को अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला उपनिवेश स्थापित किया। आज भी यह दिन ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिन (Australia’s National Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • ब्रिटिश यात्री मैथ्यू फ्लिंडर्स (Matthew Flinders) ने 1804 में इस महाद्वीप के लिए Terra Australia नाम प्रस्तावित किया था, जो कालांतर में वर्तमान में प्रयुक्त नाम Australia बना।


इसे भी पढ़े...



अंटार्कटिका

अंटार्कटिका


  •  अंटार्कटिका की 98% भाग बर्फ से ढकी हुई है जिसको बर्फ शीट कहते हैं । बर्फ शीट की औसत मोटाई 2-5 कि.मी है।
  •  इस महाद्वीप पर कोई तटीय मैदान नहीं है और केवल 2% हिस्सा गर्मियों में बर्फ मुक्त हो जाता है।
  •  अंटार्कटिका की पामर प्रायद्वीप जो कुछ हद तक बर्फ मुक्त है।
  •  इसे 'गतिशील या सक्रिय महाद्वीप' के रूप में जाना जाता है क्योंकि अंटार्कटिका का आकार मौसम के परिवर्तन के साथ बदलता है।
  •  विदा अंटार्कटिका की खारे पानी का झील है जो 19 मीटर मोटी बर्फ से ढकी हुई है। इसकी लवणता मृत सागर के बराबर है।
  •  रानी मौड रेंज महाद्वीप को भागों में विभाजित करती है। यहाँ व्यापक कोयला भंडार शामिल हैं।
  •  माउंट विंसन मासिफ अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी है।
  •  माउंट एरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  •  यहाँ 22 मार्च से 23 सितंबर तक सूर्योदय नहीं होता है और यह 24 सितंबर और 21 मार्च के बीच यहाँ सूर्यास्त नहीं होता है।
  • वनस्पति: लाइकेन और मोस यहाँ की मुख्य वनस्पति हैं।
  •  पेंगुइन जो प्रसिद्ध उड़ानहीन पक्षी है इसी महाद्वीप पर पायी जाती है।




टिप्पणियाँ

Popular Post

मुझे बनना है UPSC टॉपर book ||Download Free PDF||

  मुझे बनना है UPSC टॉपर  By- निशांत जैन |Download Free PDF| UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC आदि परीक्षाओं के लिए लगातार टोपर्स द्वारा सुझाया गया सबसे बेहतरीन बुक आपके लिए लेके आये है जिसको आप फ्री विथाउट any cost डाउनलोड कर सकते है। डॉ. निशांत जैन (IAS) द्वारा लिखित इस पुस्तक में बहुत ही बेहतरीन तरीके से संघ लोक सेवा आयोग और लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी वाले आकांक्षी(Aspirent) को गाइड किया गया है इस पुस्तक Mujhe Banana Hai UPSC Topper में A to Z क्यों करनी है संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी, कैसे करनी है, कब करनी है सब कुछ बताया गया है । Note - नीचे Download PDF पर क्लिक करके बुक को डाउनलोड करें। About PDF  PDF Name – Mujhe Banna Hai UPSC Topper PDF By Nishant Jain Book in Hindi PDF Size – 60 MB Pages – 213 Language - Hindi Publication - Dr. Nishant Jain PDF डाउनलोड करने के लिए Download Book पर क्लिक करें। Download Book

त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र

Trigonometry Important Formulas त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र   📐 त्रिकोणमिति : महत्वपूर्ण सूत्र 📐 🔴 योग सूत्र ➭ Sin(A+B) = SinACosB+CosASinB ➭ Sin(A-B) = SinACosB-CosASinB ➭ Cos(A+B) = CosACosB-SinASinB ➭ Cos(A-B) = CosACosB+SinASinB 🔴 अन्तर सूत्र ➭ tan(A+B) = tanA+tanB/1-tanAtanB ➭ tan(A-B) = tanA-tanB/1+tanAtanB 🔴 C-D सूत्र ➭ SinC+SinD = 2Sin(C+D/2) Cos(C-D/2) ➭ SinC-SinD = 2Cos(C+D/2) Sin(C-D/2) ➭ CosC+CosD = 2Cos(C+D/2) Cos(C-D/2) ➭ CosC-CosD = 2Sin(C+D/2) Sin(D-C/2) ➭ CosC-CosD = -2Sin(C+D/2) Sin(C-D/2) 🔴 रूपांतरण सूत्र ➛ 2SinACosB = Sin(A+B)+Sin(A-B) ➛ 2CosASinB = Sin(A+B)-Sin(A-B) ➛ 2CosACosB = Cos(A+B)+Cos(A-B) ➛ 2SinASinB = Cos(A-B)-Cos(A+B) 🔴 द्विक कोण सूत्र  ➛ Sin2A = 2SinACosA ➛ Cos2A = Cos²A-Sin²A = 2Cos²-1 = 1-2Sin²A ➛ tan2A = 2tanA/1-tan²A ➛ Sin2A = 2tanA/1+tan²A ➛ Cos2A = 1-tan²A/1+tan²A 🔴विशिष्ट सूत्र ➛ Sin(A+B)Sin(A-B) = Sin²A-Sin²B                                ...

भारतीय संविधान के अनुच्छेद |Download PDF|

भारतीय संविधान के अनुच्छेद पीडीऍफ़ में                           भारत का संविधान , भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन (26 नवम्बर) भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है|जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भीमराव आम्बेडकर को भारतीय संविधान का प्रधान वास्तकुार या निर्माता कहा जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। PDF download का ऑप्शन नीचे हैं। ★भारतीय संविधान के अनुच्छेद (Article)★                     '' PART - 1 ''➜ अनुच्छेद (Article) 1 – संघ का नाम औ राज्य क्षेत्र अनुच्छेद (Article) 2 – नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना अनुच्छेद (Article) 3 – राज्य का निर्माण तथा सीमाओं या नामों मे परिवर्तन अनुच्छेद (Article) 4 – पहली अनुसूचित व चौथी अनुसूची के संशोधन तथा दो और तीन के अधीन बनाई गई विधियां अनु...

The Hindu अख़बार कैसे पढ़े (UPSC)

 🚨 UPSC की तैयारी के लिए कैसे पढ़ें ‘द हिंदू ’ अखबार, कि बढ़ जाए सफलता की संभावनाये➖ UPSC IAS की तैयारी के लिए ‘द हिंदू ’ अखबार पढ़ना लगभग अनिवार्य है। ‘द हिंदू ’अखबार IAS की तैयारी से गहराई से जुड़ा हुआ है क्योंकि ‘द हिंदू ’ का संपादकीय कॉलम UPSC की आवश्यकता के अनुसार सभी विषयों को कवर करता है। हिंदू समाचार पत्र को कैसे पढ़ा जाए, यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर IAS उम्मीदवारों के लिए जानना बहुत जरुरी है। IAS परीक्षा के लिए ‘द हिंदू ’ समाचार पत्र पढ़ना सर्वोत्तम है क्योंकि यह महत्वपूर्ण सरकारी नीतियों का अच्छा विश्लेषण प्रदान करता है। ‘द हिंदू ’ अखबार के संपादकीय कॉलम IAS की तैयारी में बहुत मदद करते हैं क्योंकि IAS परीक्षा के महत्वपूर्ण विषयों को कवर करने के लिए उनके पास बहुत विस्तृत और व्यापक दृष्टिकोण होता है। राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा, इसके विभिन्न विशेष संस्करण भी हैं जो विभिन्न विषयों जैसे कि भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और पारिस्थितिकी की तैयारी में मदद करते हैं। यह समाचार पत्र IAS परीक्षा में सफलता के लिए एक ट्रेडमार्क के रूप में और सभी महत्वपूर्...

GST and its Impact on economic development of India

Essay on GST and its impact on Economic development of india Today friends, I brought all of you an important topic essay on GST and hope that it will prove to be very helpful for all of your exam s . Goods and Services Tax Introduction -:   Admidst economic crisis across the globe, India has posed a beacon of hope with ambitious growth targets supported by some strategic undertaking like the 'Make in India' and 'Digital India Campaign'. 'The Goods and Services Tax' (GST) is another undertaking. Objective-: The objective of GST is to provide the much needed stimulant for economic growth in India by transforming the existing base of indirect taxation towards the free flow of goods and services. The GST is expected to eliminate the cascading effect of taxes. Benefits of GST to the Indian Economy Removal of bundled indirect taxes such as VAT, Service tax, CAD, and excise. Less tax compliance and a simplified tax policy compared to current tax structure. Removal of ...